स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल।


भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर शनिवार को उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मुख्यमंत्री ने संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, स्काउट्स और गाइड्स को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का काम कर रहा है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था की गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं।

प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में संस्था की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात नवंबर 1950 को भारत स्काउट एवं गाइड का गठन हुआ था। उत्तराखंड में हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट के साथ ही युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस दौरान अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक वित्त समिति सदस्य जेपी काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चंदोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी और गाइड योजना व ईशा ठाकुर मौजूद रहे।



Source link