
चमोली जनपद में उद्यान विभाग की ओर से जिला योजना के माध्यम से किया जा रहा मशरूम का उत्पादन काश्तकारों के संजीवनी साबित हो रहा है। जिले में विभाग की ओर से 37 काश्तकारों और सात महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। काश्तकारों के अनुसार तीन माह में उन्होंने करीब 1300 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन कर तीन लाख से अधिक की आय अर्जित कर ली है।
गोपेश्वर के नैग्वाड़ क्षेत्र में महिला समूह की सदस्य नंदी राणा ने बताया कि उन्होंने विभागीय योजना का लाभ लेते हुए मशरुम का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे समूह ने 30 हजार की शुद्ध आय अर्जित कर ली है। रौली गांव की लक्ष्मी देवी का कहना है कि मशरूम की खेती कम मेहनत में बेहतर व्यावसायिक लाभ देने वाली फसल है। बताया कि अक्टूबर माह से वर्तमान तक वह करीब 40 हजार की मशरुम का विपणन कर चुके हैं।
कैसे की जाती है मशरूम की खेती







