चाय की टपरी पर रुके सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह झनकईया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान शंकर राय की चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल चाय बनाई, बल्कि वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से चाय परोसी। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज देखकर दुकान पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
चाय की दुकान पर कुछ देर रुककर मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, युवाओं और अन्य लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लोगों से फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर उनकी बात सुनी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link